Skip to main content

रितिक रोशन करना चाहते हैं शादी



Image result for hrithik roshan

रितिक रोशन का सुज़ैन खान से तलाक हो चुका है। दोनों के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था और फैंस को बेहद दु:ख हुआ था। रितिक ने इस शादी को बचाने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं।


सुज़ैन और रितिक अब दोस्त बन गए हैं। दोनों बच्चों की खातिर साथ हैं। बच्चों को छुट्टियों पर ले जाना हो या कोई गेट-टूगेदर हो तो दोनों साथ हो जाते हैं।

अच्छी बात है कि तलाक होने के बावजूद दोनों बच्चों के लिए तमाम कड़वाहट को भूल कर साथ बने हुए हैं। खबर है कि रितिक फिर एक बार दूल्हा बनना चाहते हैं और दो बच्चों की मां से शादी करना चाहते हैं।

रितिक चाहते हैं कि सुज़ैन फिर से उनके जीवन में आए। वे चाह कर भी सुज़ैन को भूला नहीं पा रहे हैं। वे फिर से सुज़ैन से ब्याह रचाना चाहते हैं। ये बात कुछ समय पहले भी सामने आई थी, लेकिन रितिक और सुज़ैन ने इसका खंडन किया था। सूत्रों का कहना है कि भले ही दोनों ने खंडन किया हो, लेकिन रितिक के दिल में अभी भी सुज़ैन बसी हुई है और वे फिर सुज़ैन के साथ घर बसाना चाहते हैं।


हाल ही में अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका ने अलग होने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने वजह तो नहीं बताई है, लेकिन कहने वाले कह रहे हैं कि इसकी वजह सुज़ैन हैं। अर्जुन और सुज़ैन की नजदीकियां ही पति-पत्नी में दूरियां पैदा करने की वजह बनी हुई है। सुज़ैन से जुड़े लोग इस बात को गलत बताते हैं। उनका कहना है कि नाहक ही सुज़ैन का नाम इस मामले में घसीटा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog